फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नेपाल से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, पांच लोग घायल

विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसहवा के पास पल्टा श्रद्धालुओं से भरा ट्रेवल्स बस
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नेपाल से अयोध्या जा रहे 17 श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवलर बस नगर थाना क्षेत्र के गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर बसहवा के पास शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे में पलट गई। इससे पांच श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोग जुट गए और बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
श्रद्धालुओं की ट्रेवलर बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आनन-फानन आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस में सवार श्रद्धालु चीख-पुकार के बीच अपनों की खोज-खबर भी लेते रहे। अस्पताल भेजे गए पांच घायलों का कुशल क्षेम जानने मामूली रूप से चोटिल श्रद्धालु भी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेवलर गोरखपुर की ओर से लखनऊ जा रही थी। वाहन पलटते ही चालक मौके से भाग निकला। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि ट्रेवलर नेपाल से लखनऊ की तरफ जा रही थी। अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घायल श्रद्धालुओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें