फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफको ई बाजार केंद्र पर यूरिया का टोटा, लुट रहे किसान

विज्ञापन
बभनान में इफको ई-बाजार केंद्र पर खाद नहीं होने से लौटते किसान। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
इफको ई बाजार केंद्र पर यूरिया का टोटा, लुट रहे किसान
विज्ञापन

बभनान। इफको ई बाजार केंद्र बभनान पर 10 दिनों से यूरिया नहीं मिल रही है। इसके चलते किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर यूरिया की खरीद करने को मजबूर हैं।
इफको ई बाजार केंद्र पर यूरिया लेने पहुंचे खरदेवरी गांव के ओम प्रकाश पाठक ने बताया की धान की रोपाई हो चुकी है। यूरिया की जरूरत है लेकिन कई दिनों से खाद नहीं मिल रही है। समितियों पर भी खाद नहीं मिल रही है। इसी तरह मेहनिया गांव के अभिनव शुक्ला का कहना है कि निजी दुकानों पर यूरिया करीब 80 से 100 रुपये अधिक दाम पर मिल रही है। मुंडेर के किसान रमाकांत मिश्रा ने कहा कि समिति पर भी खाद नहीं मिलने से मजबूरन निजी दुकान से खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में केंद्र प्रभारी मयंक शुक्ला ने कहा कि बारिश के चलते गोदाम में पानी भर गया था। ऐसे में यूरिया नहीं मंगाई जा रही है। नए गोदाम की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जैसे ही नया गोदाम मिलेगा खाद मंगा ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें