फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मिस्त्री झुलसा, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से मिस्त्री झुलसा, गंभीर
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर कार्य करते रेलवे तार से छू गई मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर मनोरी फ्लाईओवर पर काम करने के दौरान मशीन रेलवे तार से छू गई। इससे करंट की जद में आने से मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है।
बीसीएपीएल कंपनी की ओर से फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चल रहा है। बनकटा रेलवे फाटक पर बन रहे फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बिजली का कार्य करने के दौरान रजनीश सिंह (25) पुत्र अमर सिंह निवासी कोलकाता करंट की चपेट में आकर झुलस गए। फोरमैन मिल्टन ने बताया कि रजनीश सुबह निर्माणाधीन ओबरब्रिज पर चढ़कर अंदर से वेल्डिंग कार्य कर रहा था कि मशीन का तार रेलवे लाइन के तार से टच कर गया, जिससे उसमें करंट उतर गया। गंभीर रूप से झुलसे रजनीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फोटो
कुुसहवा में करंट से होमगार्ड की मौत
टुल्लू पंप का तार दांत से खींचने के दौरान हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनहा। थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली के टोला कुसहवा में करंट की चपेट में आने से शनिवार को होमगार्ड की मौत हो गई। घटना टुल्लू पंप ठीक करने के दौरान हुई।
विज्ञापन

कुसहवा के राम प्रसाद यादव (32) पुत्र राम अछैवर गौर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। जो डॉयल 100 की जीप चलाते थे। शनिवार को ड्यूटी के बाद घर पहुंचे तो टुल्लू पंप ठीक करने लगे। बिजली नहीं होने से तार को दांतों से ठीक कर रहे थे कि अचानक बिजली आ गई। करंट से गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोग हालत गंभीर देखकर आनन-फानन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। राम प्रसाद की पत्नी पुष्पा देवी (28), दो बच्चे राज (10) तथा ऋषि (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें