मेले में मरीजों की जांची सेहत
बस्ती। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिलेभर की सीएचसी व पीएचसी पर हुआ। पीएचसी बहादुरपुर में आयोजित मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने किया। विधायक ने कहा कि आम जन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बनाने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 210 मरीजों की जांचकर दवा वितरित की गई।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन वर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत, डॉ. श्रद्धा सिंह, शिव भूषण श्रीवास्तव, काशी प्रसाद, राजकुमार, अभय पांडेय, श्यामजी, रचना, रेनू आदि मौजूद रहीं। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार परसाकुतुब, करमहिया व सगरा पीएचसी परिसर में आयोजित जन आरोग्य मेले में 373 मरीजों की सेहत जांचकर दवा वितरित की गई। मेले में आगंतुुकों को कोरोना से बचाव के तरीके भी बताए गए। इस मौके पर डॉ. विवेक विस्वास, डॉ. पीसी यादव, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. उमैमा परसाकुतुब, डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. पल्लवी चौधरी, प्रमोद हर्ष, अनुज प्रताप सिंह, ध्रुवचंद्र चौधरी, अशोक कुमार, विवेक यादव आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बनकटी, खोरिया, एकमा, पकड़ी चंदा व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 583 मरीजों की जांच की गई। मेले में 27 लोगों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया। इस मौके पर डॉ. अनीता पाल, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शिप्रा शर्मा, डॉ. अरुणेंद्र कुमार, डॉ. रामप्रकाश, पीसी पांडेय, मनीराम, इंद्रेस कुमार, ओंकार शर्मा, मंतराम, संतोष कुमार, रूबी नाथ, रेनू मौर्या, अर्चना, जमील अहमद आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुुसार पीएचसी दुबौलिया, रामनगर विशेसरगंज, ललहवा चिलमा में मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। मेले में मरीजों को कोरोना से बचाव के तरीके भी बताए गए। इस मौके पर एचईओ राजीव चतुर्वेदी, प्रणवीर सिंह, डॉ. इरशाद, डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. गिरजेश आर्या, बाबूराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
मरीजों को नहीं मिलीं दवाएं
बनकटी। खोरिया, एकमा, पकड़ीचंदा व बनकटी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में दवाएं नहीं मिलीं। डॉक्टरों से परामर्श लेकर मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ीं। मरीज रामजी जायसवाल, निर्मला देवी, देवांश शुक्ला आदि ने बताया कि मेले में दवाएं नहीं मिलीं। इसलिए निजी दुुकानों से खरीदना पड़ रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि कुछ दवाएं नहीं हैं। उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है, सोमवार तक आ जाएंगी।