फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घंटों देर से पहुंचीं कई ट्रेनें स्टेशन पर यात्री बेहाल

विज्ञापन
ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री।-संवाद
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ब्लॉकिंग और दूसरे डिवीजन में मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनें दो से चार घंटे तक विलंब से चलीं। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन

बस्ती स्टेशन से सोमवार को 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस करीब चार घंटे विलंब से रवाना हुई। कटिहार से अमृतसर जाने वाली 22423 अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस करीब तीन घंटे और 15033 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से चली। इसके अलावा 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस भी करीब तीन-तीन घंटे विलंब से चलीं।
ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। यात्री उमर ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है, लेकिन ट्रेन काफी लेट है। लंबे इंतजार के दौरान प्रतीक्षालय में भी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वहां बाथरूम की टोंटी टपक रही है और शौचालय में गंदगी है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर निवासी धर्मु पंजाब में सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। उनकी ट्रेन भी घंटों विलंब से चल रही थी। ट्रेन के इंतजार में वह गर्मी से परेशान नजर आए। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन आने की प्रतीक्षा में उन्हें काफी समय स्टेशन पर गुजारना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें