फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंधी में गिरे कई पोल और पेड़, टीनशेड भी उड़े

विज्ञापन
आंधी में गिरा पेड़।
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र के छितही मूडाडीहा खुर्द, पकड़ी जई, उमर,मुनियाव, मनिकौरा धौरहरा, गंधारिया, धौरहरा, मथुरापुर, परसा सहित अनेकों गांवों में तेज बारिश और आंधी ने कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। खेतों में पानी भर गया और मुख्य मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

वहीं मूडाडीहा खुर्द, गांव के मुख्य मार्ग पर सागौन का पेड़ व बिजली का खंभे पर गिर गया और मनपट्टी गांव के मुख्य मार्ग पर विशालकाय आम का पेड़ गिर गया। कई गांवों में मुख्य मार्गों पर आम, शीशम और सागौन के पेड़ तथा बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। इससे राहगीरों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों ने आरी मशीन की मदद से गिरे हुए पेड़ों को काटकर रास्ते को फिर से चालू कराया। आंधी के कारण कई घरों के टिन शेड उखड़कर कुछ दूरी पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें