बस्ती। शनिवार को बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम में आयोजित नौ दिवसीय श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं रामलीला के लिए डारीडीहा चौराहा माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संगीतमयी श्रीराम कथा व आदर्श राम लीला के प्रथम दिवस पर रथ पर सवार शिव पार्वती स्वरूप झांकी व डीजे की धुन पर श्रद्धालु धार्मिक गीत गाते हुए भद्रेश्वर नाथ कुआनो नदी के तट पहुंचे। कुआनों का पवित्र जल लेकर भद्रेश्वर नाथ मंदिर स्थित यज्ञ कुंड पहुंचे। आयोजक गिरिराज गिरी, व्यवस्थापक प्रतीक मिश्रा ने कहा कि नौ दिन तक चलने वाले श्रीराम कथा, रुद्र महायज्ञ एवं रामलीला में उपस्थित होकर पुण्य के भागीदार बने। कलश यात्रा में विजय पांडेय, संजय, राम प्रकाश, सूरज, गिरी बाबा, सुनीता, दीपा, जया, दीपमाला, मानसी, सावित्री, स्तुति, जया, हेमंत समेत अन्य मौजूद रहे।