फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मार्ग परिवर्तित होने से कई यात्रियों की छूट गई ट्रेन

Mon, 16 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल ऊपरगामी पुल के निर्माण कार्य के चलते रेल प्रशासन की ओर से ब्लॉक लिया गया है। इससे कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने से बस्ती रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। ऐसे में यात्रियों को मजबूर होकर टिकट वापस करने पड़े। जबकि रेल प्रशासन की ओर से आरक्षण करा चुके यात्रियों के मोबाइल नंबर पर ट्रेनों के निरस्त होने व मार्ग परिवर्तित होने की सूचना मैसेज के जरिये भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही है। जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अभाव में अधिकतर यात्रियों की ट्रेनें छूट जा रही है। रविवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर-बढ़नी के रास्ते चलाया गया। मार्ग परिवर्तित होने से इस ट्रेन का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती स्टेशन पर निरस्त रहा।
विज्ञापन

ई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें