फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनकापुर से पकड़नी पड़ी मनवर-संगम एक्सप्रेस, कई यात्रियों की छूट गई ट्रेन

Sat, 24 Jan 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव निरस्त होने से वापस जाते यात्री।संवाद
विज्ञापन
गौर। पूर्वोत्तर रेलवे के बभनान-परसा तिवारी व स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के साथ नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते शुक्रवार से रेलवे ट्रैक पर रेल कर्मचारियों की ओर से कार्य शुरू हो गया है, ब्लॉक के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन होने से बस्ती रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले अधिकांश यात्रियों की ट्रेनें छूट गई।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच स्थित बभनान और स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बभनान रेलवे स्टेशन पर अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव निरस्त होने से दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। यात्रियों को सवारी गाड़ी व निजी वाहनों का सहारा लेकर यात्रा करना पड़ा। बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों को गोरखपुर-बढ़नी के रास्ते मार्ग परिवर्तित होने से जानकारी के अभाव में तमाम यात्रियों की ट्रेनें छूट गई और उन्हें सफर को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बस्ती रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री सुरेंद्र कुमार, पवन चौधरी ने बताया कि बरौनी नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली तक की यात्रा करनी थी, लेकिन स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चला कि ट्रेन का मार्ग परिवर्तित है और यह ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी, गोंडा के रास्ते जाएगी। ऐसे में समय न रहने से 80 किलोमीटर दूर गोरखपुर पहुंचना मुश्किल हो गया और हम लोगों की ट्रेन छूट गई। अब मजबूरी में घर लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन

बंसी कस्बे के यात्री मोहम्मद जमाल ने बताया कि पूर्णिया कोर्ट अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करना था, स्टेशन पर पहुंचा तो पता चला कि ट्रेन परिवर्तित गोरखपुर-बढ़नी के रास्ते जाएगी। समय से गोरखपुर रेलवे स्टेशन न पहुंच पाने से ट्रेन छूट गई। वही प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में बस्ती, गौर, बभनान रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को 50 किलोमीटर दूर मनकापुर व 60 किलोमीटर दूर अयोध्या धाम स्टेशन पर मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए टैक्सी से अधिक पैसे खर्च कर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें