फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विशाल का फाइल फोट
विज्ञापन
पौकोलिया। थाना क्षेत्र के भीटी मिश्र गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे विशाल (15) का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विशाल की मां दो साल पहले बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई है। इससे वह तनाव में रहता था। जबकि पिता मुंबई में रहते हैं।
गांव वालों का कहना है कि विशाल का बड़ा भाई अजय कुमार भी दिमागी रूप से कमजोर है। वह हार्डवेयर की दुकान पर काम कर चारों भाइयों का भरण-पोषण करता है। तीसरा भाई कुलदीप और चौथा भाई हरीश छोटे हैं। अजय दुकान पर काम करने चला गया था। दोनों छोटे भाई घर पर थे। इसी बीच मौका पाकर विशाल कमरे का दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर फंदे से लटका गया। दोनों भाइयों ने विशाल को फंदे से लटका देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें