फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते नौ फरवरी से निरस्त रहेंगी कई एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-बल्लहारशाह खंड के मदुरई स्टेशन पर तीसरी लाइन पैच निर्माण के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉक व नान इंटरलॉक कार्य के चलते आगामी 9 फरवरी से 13 फरवरी तक कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें 9 फरवरी को ट्रेन संख्या 12521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस, 10 और 11 फरवरी को ट्रेन संख्या 12512 कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12 व 13 फरवरी को ट्रेन संख्या 12511 गोरखपुर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस और 13 फरवरी को ट्रेन संख्या 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। इन सभी ट्रेनों का संचालन गोरखपुर-बस्ती के रास्ते होता है, एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होने से सफर करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
सबसे ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को होगी जो दो माह पहले इन ट्रेनों में समय रहते पहले से टिकट रिजर्वेशन कराया था, तो उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। रेलवे में तत्काल कंफर्म टिकट मिल पाना काफी मुश्किल होता है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के मदुरई स्टेशन पर तीसरी लाइन का पैच निर्माण के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉक कार्य होना है, जिसके चलते रेलवे प्रशासन की ओर से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें