बस्ती। अयोध्या में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे बोर्ड ने मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। बस्ती से प्रयागराज जंक्शन को जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस का रामघाट हाल्ट पर ठहराव 27 नवंबर तक के लिए एक मिनट का किया गया है। इससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।
लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि बस्ती रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन तक जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस का ठहराव अयोध्या के रामघाट हाल्ट स्टेशन पर नहीं था। मौजूदा समय में अयोध्या कार्तिक पूर्णिमा मेला चल रहा है। इससे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने अयोध्या तीर्थ स्थल तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को राहत देते हुए मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन का एक मिनट का ठहराव रामघाट हाल्ट स पर किया गया है। इस ट्रेन के ठहराव होने से गोंडा, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज तक के रेल यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। संवाद