फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनवर महोत्सव: 21 से 23 तक मखौड़ा धाम में उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मनवर महोत्सव: 21 से 23 तक मखौड़ा धाम में उत्सव
विज्ञापन

- 21 को कवि सम्मेलन में आएंगे हरिओम पवार सहित देश भर के दिग्गज कवि
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आगामी 21, 22 एवं 23 दिसंबर को मखौड़ा मनवर महोत्सव मखौड़ा धाम में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय हर्रैया विधायक अजय सिंह के साथ मखौड़ा धाम में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में तीन दिवसीय कार्यक्रम को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया।
विधायक ने बताया कि 21 दिसम्बर को दिन में 11 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट किसान, गन्ना किसान, डेयरी, मुर्गी पालन एवं मशरूम उत्पादक संघ सम्मान समारोह होगा। शाम छह बजे से कवि सम्मेलन होगा, जिसमें हरिओम पवार, कविता तिवारी, विष्णु सक्सेना, अमन अक्षर, प्रियांशु गजेन्द्र, शशि कान्त, विकास कौशल भाग लेंगे। 22 दिसम्बर की सुबह दस बजे से शिक्षक सम्मान, विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान एवं सैनिक सम्मान होगा। शाम छह बजे से भगवान राम के जीवन पर दिव्य कार्यक्रम, बरसाने की होली, शिव तांडव, लेजर लाईट शो व अन्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। 23 दिसम्बर सुबह 10 बजे से सफाई कर्मी/स्वछता कर्मी सम्मान, ग्राम प्रहरी/चौकीदार सम्मान, स्वयं सहायता समूह सम्मान, आंगनबाडी सम्मान, आशा सम्मान एवं स्वास्थ्य कर्मी सम्मान पर युवा सम्मेलन होगा। शाम छह बजे से भोजपुरी नाइट का आयोजन किया जायेगा। इसमें भोजपुरी अभिनेता/गायक पवन सिंह एवं अभिनेत्री अक्षरा सिंह कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीआईओएस डीएस यादव, कार्यक्रम अधिकारी सावित्री, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय दूबे, राजा शेर सिंह, स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया, उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार, सीवीओ डॉ. अश्वनी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें