रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के आगमन पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओ के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।
केंद्रीय रेल व संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा शुक्रवार को रेलवे और दूरसंचार विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। कई अन्य कल्याणकारी व यात्री सुविधाओं की घोषणा कर सकते हैं। सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि भाजपा प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्घ है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह ने बताया कि अपरान्ह एक बजे राज्यमंत्री यहां पहुंचेंगे। सांसद हरीश द्विवेदी की उपस्थिति में एस्केलेटर की आधार शिला रखेंगे। रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्र, दूर संचार जिला प्रबंधक रजनीश कुमार जायसवाल ने बताया कि बस्ती से फैजाबाद रेल लाइन के सर्वे, बस्ती से इलाहाबाद के लिए ट्रेन, प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ी, रेलवे स्टेशन से बरदहिया मार्ग के शिलान्यास के साथ ही दूरसंचार विभाग द्वारा जिले के सभी 14 ब्लाकों को डिजिटल इंडिया के तहत जोड़ने सहित कई अन्य योजनाओं का शुरुआत करेंगे। कई अन्य योजनाओं का सौगात जनपदवासियों को देंगे।