फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज हत्याकांड : तीसरे आरोपी ने दी कोर्ट में सरेंडर की अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। मनोज मणि हत्याकांड का फरार तीसरा हत्यारोपी लगातार पुलिस टीमों को चकमा दे रहा है। पुलिस फरार आरोपी के पैतृक गांव फरेंदा सेंगर में कई बार चक्कर काट चुकी है। जानकारों के अनुसार तीसरा हत्यारोपी कोर्ट में सरेंडर करने के लिए बृहस्पतिवार को अर्जी दिया है। वहीं हत्यारोपी का एक रिश्तेदार भी पुलिस की रडार पर है।
विज्ञापन

बता दें कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव के रहने वाले मनोज मणि त्रिपाठी बुधईपुर चौराहे पर किराने की दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। दुकान के साथ साथ वे वीसी भी चलाते थे। शनिवार की रात 9:30 बजे एक पिकअप लेकर कुछ लोग आए और उनके साथ मनोज मणि त्रिपाठी दुबौला की तरफ चले गए थे। तीन मई की भाेर में करचोलिया गांव के समय माता के मंदिर के निकट ग्रामीणों ने एक युवक के शव को देखा। ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो युवक का गला धारदार हथियार से गला रेता हुआ था।
शव की पहचान मनोज मणि तिवारी (40) पुत्र लक्ष्मी शंकर तिवारी निवासी मस्जिदिया थाना कप्तानगंज के रूप में हुई थी। पत्नी कुमकुम की तहरीर पर पुलिस ने शिवम गुप्ता व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने शिवम गुप्ता और ऋषभ मिश्र उर्फ राज मिश्रा को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही शिवम गुप्ता से पूछताछ में तीसरे आरोपी का नाम आया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी कि बृहस्पतिवार को उसके कोर्ट में अर्जी देने की सूचना मिली। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज हत्याकांड के तीसरे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दिया है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें