फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीसरे दिन भी नहीं मिला मनीष का सुराग, नदी में डूबने की आशंका

Fri, 19 Sep 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मनीष को नदी में तलाश करते एसडीआरएफ के जवान- संवाद
विज्ञापन
कलवारी। सरयू नदी के कलवारी टांडा पुल से नगर थाना क्षेत्र के खड़ौवा खुर्द निवासी 28 वर्षीय मनीष गौतम के छलांग लगाने की आशंका में एसडीआरएफ लखनऊ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। दो दिन की मशक्कत के बावजूद अब तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की बोट पर मनीष के चचेरे भाई अभिषेक और मुकेश भी सवार थे। अभिषेक गौतम ने बताया कि वे पुल से लगभग 20 किलोमीटर पूरब तक गए। इस दौरान केवल एक मृत मवेशी मिला, लेकिन मनीष का कोई सुराग नहीं लगा। अभिषेक ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे उसकी मनीष से फोन पर बात हुई थी। बातचीत में कहीं से भी यह महसूस नहीं हुआ कि वह तनाव में है।
एसडीआरएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि टीम लगातार तलाश कर रही है। हालांकि अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि मनीष ने वाकई नदी में छलांग लगाई है, क्योंकि किसी ने प्रत्यक्ष रूप से उसे कूदते हुए नहीं देखा। फिलहाल परिजनों की जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें