बस्ती। एसपी अभिनंदन ने बृहस्पतिवार को थाना गौर अंतर्गत चौकी बभनान पर 11 पुलिस कर्मियों की नई तैनाती की है। इनमें 9 मुख्य आरक्षी और 2 आरक्षी हैं। तैनात पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश दूबे, निर्भय कुमार सिंह, श्यामसुन्दर मौर्य, अंगद कुमार गुप्ता, लव सिंह, विनोद कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार मौर्या, उपेन्द्र कुमार दूबे और संदीप कुमार शामिल हैं। इनके साथ आरक्षी गिरजाशंकर वर्मा और कामरान खां को भी चौकी बभनान भेजा गया है। इनमें से कुछ पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से जबकि कुछ यूपी डायल-112 से स्थानांतरित किए गए हैं। संवाद