फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड : तीसरे दिन भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महसों बाजार स्थित इटिया टोला में रविवार रात हुई मनीष पांडेय (25) की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मृतक के पिता विश्वनाथ पांडेय ने जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। वहीं, बुधवार को लालगंज थाने पहुंचे नवागत थाना प्रभारी दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। मालूम हो कि रविवार रात करीब 10:30 बजे मनीष खेत की सिंचाई कर घर लौट रहे थे।
रास्ते में श्याम पांडेय और अन्य लोग उन्हें गाली दे रहे थे। विरोध करने पर चारपाई की पटिया से उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने एहतियातन गांव में गश्त बढ़ा दी है। ग्रामीणों को शांति बनाए रखने के लिए समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें