फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या के मनीराम दास ने दिल्ली के मनोहर पहलवान को दी पटकनी

विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के धोबहट में चल रहे कुश्ती दंगल में जोड़ आजमाते पहलवान स्रोत आयोजक
विज्ञापन
कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग स्थित धोबहट में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए पहलवानों के बीच 15 जोड़ कुश्ती हुई। अंतिम मुकाबले में अयोध्या के महंत बाबा मनीराम दास ने दिल्ली के मनोहर लाल पहलवान को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ प्रशासक प्रतिनिधि रामभेज यादव ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर और हाथ मिलवाकर कराया। प्रतियोगिता में नेपाल, हरियाणा, जम्मू, राजस्थान, दिल्ली, मिर्जापुर, सहारनपुर, अयोध्या, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर और बस्ती के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
मुकाबलों में हरियाणा के सूरज यादव ने देवरिया के सहाबुद्दीन को हराया। नेपाल के मेवा थापा ने राजस्थान के चाचा पहलवान को शिकस्त दी। हरियाणा के जल्लाद पहलवान ने जम्मू के परवेज आलम को और राजस्थान के लाला पहलवान ने सहारनपुर के साहिल को पराजित किया। अंतिम और प्रमुख मुकाबला अयोध्या के महंत बाबा मनीराम दास तथा दिल्ली के मनोहर लाल पहलवान के बीच हुआ। इसमें मनीराम दास विजयी रहे। उनकी जीत पर दर्शकों ने जयकारे लगाए और उन्हें पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका गोरखपुर के गुड्डू पहलवान ने निभाई। आयोजक रणजीत सिंह ने समापन पर बाहर से आए पहलवानों और क्षेत्रीय दर्शकों के प्रति आभार जताया। इस दौरान राकेश पांडेय, रामकेश यादव, नरसिंह यादव, पंकज श्रीवास्तव, विश्राम यादव, बृजेश यादव, यशपाल यादव, शुभम श्रीवास्तव और अमरेंद्र कन्नौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें