फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हल्की बारिश से आम, गन्ना व सब्जियों को मिली संजीवनी

Wed, 22 May 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
48 घंटे में तेज हवा, गरज चमक व हल्की बारिश का पूर्वानुमान
विज्ञापन

तपिश में मामूली कमी, गर्मी और उमस से अभी राहत के आसार नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पांच दिन झुलसाने वाली गर्मी के बाद सोमवार रात तेज हवा के साथ जिले में हल्की बारिश हुई। मंगलवार को तेज धूप के बाद भी गर्मी से कुछ राहत रही। बारिश आम, गन्ना व सब्जियों की फसल के लिए संजीवनी मानी जा रही है। मौसम विभाग ने 48 घंटों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दो दिन तक तपिश से राहत रहेगी।
सोमवार रात करीब 12 बजे के बाद मौसम ने करवट बदला। अचानक तेज पुरवा हवा चली और देखते ही देखते बारिश होने लगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेमशंकर ने बताया कि भले ही बारिश हल्की हुई है फिर भी यह आम, गन्ना व सब्जियों के लिए संजीवनी है। तपिश के कारण फसलें झुलस रही थीं। बारिश होने से बढ़ी नमी के चलते इनकी वृद्धि तेजी आएगी। इसके अलावा खेतों में नमी होने से किसान जुताई कर धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुट जाएंगे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि 48 घंटे तक यलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवा, बादल, गरज-चमक के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। तपिश कुछ कम होगी, लेकिन गर्मी व उमस से राहत नहीं मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
..
लोकल फाल्ट ने बढ़ाई समस्या, रातभर परेशान रहे उपभोक्ता
सोमवार रात बारिश व तेज हवा के कारण शहर में करीब 40 जगहों पर लाइन फाल्ट हो गई। इसे ठीक करने के लिए रात एक बजे से सुबह चार बजे तक बिजली कर्मी जद्दोजहद करते रहे। अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटने से तार टूट गए थे। कहीं हवा के कारण तार आपस में चिपक गए थे। लाइन की पेट्रोलिंग कर सारे फाल्ट भोर में चार बजे तक ठीक कर लिए गए। अब कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

...
तेज हवा से पूरे गंगाराम में डेयरी फार्म का गिरा टिन शेड
छावनी। सोमवार रात में तेज हवा चलने से पूरे गंगाराम उर्फ पूरे सिंघा निवासी बृजेश कुमार के डेयरी फार्म की दीवार गिर गई। इससे टिन शेड जमींदोज हो गया। इसके नीचे कुछ गायें भी दब गई थीं। बृजेश ने बताया कि टिन शेड के नीचे गायें दब गई थीं। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई हताहत नहीं है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल हरिकृष्ण ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार किया। दूसरी घटना प्रतापगढ़ खुर्द में हुई, जहां तेज हवा के कारण जय किशन शर्मा के निर्माणाधीन घर की एक दीवार गिर गई। घटना में किसी प्रकार का अन्य नुकसान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें