फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के शाखा प्रबंधक व फील्ड आफिसर पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई के शाखा प्रबंधक व फील्ड अफसर पर मुकदमा
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा भीटी मिश्र के शाखा प्रबंधक/फील्ड अफसर पर विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पैकोलिया थाना क्षेत्र के दिवाकरपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश गौतम ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट के यहां वाद दाखिल कर आरोप लगाया कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है तथा उसकी पत्नी गांव की प्रधान है। वह 23 सितंबर 21 को स्टेट बैंक शाखा भीटी मिश्र में गया था, जहां पर शाखा प्रबंधक/फील्ड अफसर का काम देख रहे संदीप यादव से खाता खोलने का फार्म मांगने लगा और कहा कि मेरे यहां बुद्ध आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह का खाता खोलना है। इस बात पर शाखा प्रबंधक बिफर पड़े और सूचक गाली देते हुए कहा कि बैंक के बकाएदार हो और नेता बनते हो। अभद्र व्यवहार करते हुऐ धमकी भी दी है जिसकी सूचना पीड़ित ने पैकोलिया पुलिस को दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीते 28 मार्च को पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शाखा प्रबंधक/फील्ड अफसर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें