फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन वर्ष की कैद

Fri, 21 Nov 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट विनोद कुमार सप्तम की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दोषी छोटू उर्फ मनोज कुमार को तीन वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न अदा करने पर उसे दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

मामला रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने 11 जून 2017 की शाम करीब सात बजे की घटना बताते हुए थाना रुधौली में तहरीर दी थी। आरोप के अनुसार उनकी नाबालिग बेटी नल पर स्नान कर रही थी, तभी गांव का ही निवासी छोटू उर्फ मनोज कुमार उसे अकेला पाकर अश्लील हरकतें करने लगा और छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह भाग गया।
परिजनों के मुताबिक आरोपी अक्सर लड़की को परेशान करता था। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की। जांच पूरी होने पर सबूतों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सजा का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें