वॉल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के गनवरिया निवासी एक व्यक्ति मुबंई से लौटते समय मंगलवार की भोर में कानपुर में ट्रेन में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार परसिंदलाल (48) छह माह पूर्व काम के लिए में मुंबई गए थे। जहां पर वे खैरानी रोड पर स्थित रहमान फर्नीचर पर मिस्त्री के रूप में कार्य करते थे। दो सप्ताह पूर्व उनकी तबीयत खराब होने पर स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया लेकिन सुधार नहीं होने पर वे घर जाने के लिए सोमवार को कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में चले थे। जब ट्रेन अगले दिन मंगलवार को भोर में कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंची रास्ते में उनकी मौत हो गई।
कानपुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन सूचना पाकर कानपुर के लिए चले गए तथा जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार गांव के बाग में कर दिया। संवाद