बस्ती। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से पहचान छिपाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। 24 घंटे के भीतर सोनहा पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक गोंडा जनपद का निवासी है।
पुलिस ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी की पहचान जुबेर 32 वर्ष निवासी रानीजोत मसकनवा, थाना छपिया, जिला गोंडा के रूप में हुई है। उसे भानपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी तीन बच्चों का पिता है। उसने अपना नाम और धर्म छिपाकर अजय (हिंदू) बताकर फोन पर बात करके शादी करने के लिए कहने लगा।
वर्ष 2024 दिसंबर में हरिद्वार उत्तराखंड में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। सोनहा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ एक दिन पहले प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
इसके बाद पुलिस उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को आरोपी को भानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।