फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिंदू युवती के घर बरात लेकर पहुंचा गैर समुदाय का युवक, गांव में हंगामा; विश्व हिंदू महासंघ ने बुलाई पुलिस

Sat, 29 Nov 2025 10:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, परशुरामपुर।

सार

गांव में 15-20 की संख्या में गैर-संप्रदाय के बराती पहुंचने से हलचल मच गई। इसी बीच किसी ने विश्व हिंदू महासंघ को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बस्ती स्थित परशुरामपुर थानाक्षेत्र के यरता गांव में शुक्रवार की रात अनुसूचित जाति की युवती से शादी करने आए मुस्लिम समुदाय के लोग बरात लेकर पहुंच गए तो हंगामा मच गया।

विज्ञापन

चार-पांच साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात
जानकारी के अनुसार, युवती का परिचय चार-पांच वर्ष पहले गोंडा जनपद के पटखौली निवासी एक युवक से हुआ था। धीरे-धीरे दोनों ने शादी करने का मन बनाया और शुक्रवार को दूल्हा बरात लेकर यरता गांव पहुंचा। बरात में भोजन और नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी।

गैर-संप्रदाय के बराती पहुंचने से मची हलचल
गांव में 15-20 की संख्या में गैर-संप्रदाय के बराती पहुंचने से हलचल मच गई। इसी बीच किसी ने विश्व हिंदू महासंघ को सूचना दी। संगठन के सदस्य महेश हिंदुस्थानी, साहब पाठक, संजय पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और शादी का विरोध किया। 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
सूचना पर परशुरामपुर थाना के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बराती और दूल्हे को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लड़की और लड़का दोनों बालिग हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें