20 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे रूधौली-भानपुर मार्ग पर कन्या स्कूल गिधार के पास धान के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो शव पर चोट के कई निशान मिले थे। मृतका की पहचान प्रीति पत्नी बाबूलाल निवासी इन्दिरा नगर (गंगुली), बांसी, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।
मृतका की सास ज्ञानमती की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मोबाइल नंबर के जरिए उसकी पूरी कहानी सामने आ गई। पता चला कि प्रीति मौर्य का दिलीप कुमार अग्रहरि निवासी मोहल्ला टेकघर नगर, बांसी, सिद्धार्थनगर से काफी समय से प्रेम संबंध था।
तीन बच्चों की मां होने के बावजूद प्रीति दिलीप के ऊपर शादी का दबाव बना रही थी। मगर वह इसके लिए तैयार नहीं था। प्रीति के ज्यादा दबाव बनाने और जेल भेजवाने धमकी देने पर दिलीप ने खतरनाक प्लान बनाया।
पुलिस के मुताबिक उसने प्रीति को घर भाग निकलने के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया। करीब तीन बजे वह अपने छोटे बेटे को लेकर निकल पड़ी। भानपुर रोड के पास दिलीप उससे मिला। काफी देर होने के बाद दिलीप उसे धान के खेत के पास बहाने से बुलाकर ले गया। वहां पहले पेट में चाकू घोंप दिया। प्रीति के गिर जाने के बाद उसके चेहरे और अन्य हिस्से पर वार किया। कहीं वह जिंदा न बच जाए,इसके लिए जाते-जाते उसके गला रेत दिया।