फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट मे आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट मे आने से युवक की मौत
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग पर अमानीगंज के पास की घटना, ट्रेलर छोड़कर चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर अमानीगंज के पास सड़क पार कर रहा एक युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव व ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम लगभग छह बजे थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी रामसुख 35 वर्ष अमानीगंज में दुकान से सब्जी खरीद कर सड़क पार कर रहे था। रामजानकी मार्ग पर विशेषरगंज की तरफ से दुबौलिया की तरफ रही ट्रेलर की चपेट में आ गए। ट्रेलर चालक खुशहालगंज पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। राम सुख के मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मीरा का रोरो कर बुरा हाल है। पिता गंगाराम अपने जवान बेटे की मौत से बेसुध हैं। रामसुख घर पर ही रहकर मेहनत मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें