चैनपुरवा के रमेश शुक्ल की फाइल फोटो
- फोटो : BASTI
रहस्यमय हाल में युवक की मौत, हत्या की आशंका
बस्ती। दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर लखनऊ के लिए घर से निकले युवक की लाश पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में चैनपुरवा ओवरब्रिज मझेरिया गांव के समीप मिली है। पुलिस को यह जानकारी शनिवार रात को दी। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की पहचान रमेश शुक्ल (20) पुत्र योगेंद्र शुक्ल निवासी चैनपुरवा के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इससे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जहां बाइक सही सलामत थी। जबकि, मोबाइल गायब था। पिता योगेंद्र ने बताया कि रमेश दिन में लगभग दो बजे ही लखनऊ जाने की बात कहकर दो दोस्तों जिसमें से गांव का तथा दूसरा धमोरा के साथ निकला था। देर शाम जब मोबाइल पर संपर्क किया जाने लगा तो फोन रिसीव ही नहीं हो रहा था। परिजनों का कहना था कि गांव के दोस्त की मोबाइल पर रात नौ बजे तक रमेश से बात हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि मृतक के भाई मनोज ने शिकायती पत्र दिया है। जिसमें हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विवाह के लिए देखी जा रही थी लड़की
घर में सबसे छोटे बेटे रमेश (20) की धूमधाम से शादी करने के लिए परिजन लड़की पंसद करना शुरू कर दिए थे लेकिन बेटे की लाश मिलने पर बहू लाने का सपना अधूरा ही रह गया। रमेश अपने तीन भाइयों मनोज, दिनेश, सुरेश में सबसे छोटा था। घर के लोगों का दुलारा भी था। बेटे की मौत से दुखी पिता ने बताया कि तीनों बेटों की शादी कर चुका था। रमेश के लिए लड़की देखी जा रही थी जल्द ही उसकी शादी करके बहू लाने की तैयारी में था।