फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अनिल कुमार की अदालत ने दोषी नेपाली उर्फ सनोज कुमार को 10 वर्ष कठोर कारावास और 28 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी अरविंद कुमार पांडेय ने अदालत को बताया कि मामला मुंडेरवा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने 16 सितंबर 2018 को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा 11 की छात्रा थी। 18 अगस्त 2018 को वह सुबह करीब नौ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली लेकिन शाम तक नहीं लौटी।
तलाश करने पर जानकारी मिली कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी नेपाली उर्फ सनोज कुमार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
इस मामले में नेपाली के साथ उसके पिता मनोज और मां कुंती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता का न्यायालय में बयान कराया गया। साक्ष्य संकलन और अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी करने के बाद विवेचक ने नेपाली उर्फ सनोज कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपपत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें