फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देव दीपावली प्श्र मखौड़ा धाम हुआ जगमग

Thu, 06 Nov 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मखौड़ा धाम में देव दीपावली।
विज्ञापन
परशुरामपुर। पौराणिक स्थल मखोड़ा धाम में कार्तिक पूर्णिमा की संध्या बेला पर बुधवार को देव दीपावली मनाई गई । क्षेत्रीय लोगो ने 51 सौ दीपों से मंदिर परिसर को जगमग कर दिया। दशरथ महल अयोध्या के महंत देवेंद्र ने बताया कि देव दीपावली मनुष्य में देवत्व का उदय करती है। बृहस्पतिवार की भोर से शुरू होने वाली 84 कोसी परिक्रमा में शामिल होने आए साधु-संतों ने भी देव दीपावली में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान घर-चौखट तो रोशन हुए ही पुत्रेष्टि यज्ञ स्थल मनोरमा का पावन तट भी जगमगा उठा। महंत ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता दीपदान करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को सनातन धर्मी महत्वपूर्ण पर्व मानते हैं। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता दीपदान करते हैं

इस मौके पर मखौड़ा धाम मंदिर के मुख्य पुजारी सूर्यनरायन दास बैदिक, अभिजीत दास गुरु, नागाबाबा, नक्षत्रबली पांडेय, बुद्धिसागर पाठक, पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें