पैकोलिया। क्षेत्र के जीतीपुर गांव में सोमवार की रात मारपीट के मामले में बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, जीतीपुर दुबौलिया निवासी बलराम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की रात करीब 8:30 बजे वह दुकान से जरूरी सामान लेकर घर आ रहा था। रास्ते में पटीदार ठाकुर प्रसाद और उनके बेटे तुलसीराम ने जमीन विवाद को लेकर गाली देते हुए लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी हैं।