फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रमुख ट्रेनें फुल, लखनऊ से पकड़नी पड़ रही ट्रेन

Thu, 12 Dec 2024 12:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी का लुत्फ लेने के शौकीनों पर ट्रेनों में सीटों का जुगाड़ भारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ठंड में पहाड़ों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने वालों के लिए ट्रेनों में सीटों को लेकर काफी खींचतान है। ट्रेनों की लंबी वेटिंग आपकी योजना पर पानी फेर सकती है। उत्तराखंड, जम्मू व गुवाहाटी की ट्रेनें फुल हैं। कुछ ट्रेनों के निरस्त होने और कुछ के मार्ग बदलकर चलने की वजह से लोगों को लखनऊ पहुंचकर आगे की यात्रा के लिए ट्रेन का प्रबंध करना पड़ रहा है। इससे दिक्कत बढ़ गई है।
गांधीनगर के शिवेंद्र, अरुण, रीता देवी ने बताया कि उन्हें देहरादून जाना है। मगर, टिकट नहीं मिल रहा है। ठंड बढ़ते ही पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगती है। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड में देहरादून, ऋषिकेश व काठगोदाम जाते हैं। यहां से वे धनौल्टी, चकराता, हर्षिल, मुनसियारी, मुक्तेश्वर आदि जगहों पर जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, जम्मू के रास्ते पर्यटक श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग, लेह-लद्दाख की यात्रा करते हैं। ट्रेन से गुवाहाटी जाकर यात्री सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की सैर के लिए पहुंचते हैं। इन रूटों पर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की सैर करने वालों के लिए भी कन्फर्म सीटों की मारामारी है। गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस की स्लीपर एवं थर्ड एसी में लंबी वेटिंग है। अवध-असम एक्सप्रेस की स्लीपर में भी यही हाल है।
विज्ञापन

लखनऊ होकर देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस की स्लीपर में 12 दिसंबर को कोई सीट नहीं है। थर्ड एसी में इन तारीखों में क्रमशः 17, 18, 14 वेटिंग चल रही है। थर्ड एसी में क्रमशः 29 व 26 वेटिंग है। ऋषिकेश जाने वाली प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस की स्लीपर में थर्ड एसी में 31 व 19 वेटिंग है। दून एक्सप्रेस की स्लीपर में थर्ड एसी में 30, 23 व 22 वेटिंग है। लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस की स्लीपर में थर्ड एसी में 22, 25 और 26 वेटिंग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें