हत्यारोपी की पहचान के लिए पहुंची महाराष्ट्र पुलिस की टीम
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी निरंजन भारती और रतनपुरा गांव के अमन की महाराष्ट्र के गोदिया जिले में हुई हत्या के आरोपित की तलाश और पहचान के लिए क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को जिले में पहुंची। आरोपितों की तलाश के लिए नगर और वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में दबिश दी गई। हालांकि आरोपित नहीं मिला। तलाश जारी है।
वाल्टरगंज पुलिस के अनुसार, रतनपुरा गांव निवासी बलवान का नाम महाराष्ट्र के गोदिया जिले में हुई हत्या में सामने आ रहा है। वह घटना के बाद से ही फरार है। रतनपुरा गांव निवासी मृतक अमन के पिता नंदलाल ने बताया कि बेटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नाना दलाल ने बताया कि मामले में गोदिया जिले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गोदिया जिले से क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्यारोपित को पकड़ने के लिए मुंबई से लेकर मध्य प्रदेश तथा जिले में कई जगहों पर दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष दुर्विजय बताया कि घटना महाराष्ट्र राज्य की है। तहरीर के आधार पर वहां की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रतनपुरा गांव के लोगों की ओर से लिखित सूचना दी गई है कि आरोपित गांव का ही है। गांव में कोई भी विवाद न हो, इसके लिए शव पहुंचने पर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।