फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग के देईसांड़ यादव पुरवा के पास रविवार की शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी बनकटी भेजा, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महुली थानाक्षेत्र के हरपुर निवासी महेंद्र कुमार (40) और इसी थानाक्षेत्र के रतनपुर निवासी रामजी निवासी जिगिनिया पन्ने लाल (50) सटरिंग का काम कर बनकटी की तरफ से अपने घर जा रहे थे। देईसांड़ यादव पुरवा के पास पहुंचे ही थे कि देईसांड़ की तरफ से आ रही बाइक पर सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बाइक सवार की पहचान गाड़ी में मिले कागज के अनुसार महुली थानाक्षेत्र के महुआरी निवासी वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। हादसे में महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पन्नेलाल और वीरेंद्र घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें