फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाई को जालसाजी से नौकरी दिलाने वाला मदरसा प्रबंधक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जालसाजी कर सगे भाई को मदरसे में नियुक्ति दिलाने वाला प्रबंधक बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ नगर थाने में धोखाधड़ी एवं कूटरचना से भाई को नौकरी दिलाने की प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस के अनुसार वह बाहर भागने के फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर उसे फुटहिया चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रकरण नगर थाना क्षेत्र के मदरसा अरबिया अहले सुन्नत तालीमुल इस्लाम अशरफिया मौजा मटेरा का है। मटेरा गांव के ही रहने वाले मदरसा प्रबंध समिति के सदस्य मोहम्मद नजीर, सेक्रेटरी सेराजुद्दीन, नायब सदर मुनव्वर अली और सदस्य मेंहदी हसन ने पिछले दिनों नगर थाना में तहरीर देकर प्रबंधक अब्दुर्रव पुत्र विसमिल्लाह निवासी ग्राम मटेरा के खिलाफ जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
आरोप है कि प्रबंधक ने इन पदाधिकारियों का ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर कमेटी बदल दी थी। इसके बाद अपने भाई की मदरसे में नियुक्ति करा दी। तथा परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदारों को कूटरचना करके कमेटी का पदाधिकारी बनवा दिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रबंधक फरार चल रहा था। पुलिस उसके तलाश में थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर के जरिये पता चला कि वह बाहर भागने की फिराक में है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे फुटहिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी प्रबंधक को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। प्रथम दृष्टया जीवित व्यक्तियों की कूटरचना से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की बात पुष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें