फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लखनऊ की टीम ने जब्त की पाॅलिथीन, जुर्माना भी वसूला

विज्ञापन
जांच करती लखनऊ की टीम।
विज्ञापन
बस्ती। शहर में नगर पालिका परिषद बस्ती और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ की संयुक्त टीम की ओर से सोमवार को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) के खिलाफ एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इससे व्यापारियों में खलबली मच गई। टीम ने इस दौरान गांधी नगर स्थित गल्ला मंडी एवं उसके आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंची और कार्रवाई करने में सफल हुई साढ़े पांच किलो पाॅलिथीन जब्त की और जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने गल्ला मंडी की विभिन्न दुकानों और ठेलों पर छापेमारी की। इस दौरान काफी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथीन बरामद कर उसे जब्त कर लिया गया। मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 4,500 रुपये की शमन राशि (जुर्माना) वसूला गया। इस अभियान में नगर पालिका परिषद बस्ती से सफाई एवं खाद्य इंस्पेक्टर अवधेश कुमार यादव, धनंजय कुमार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), देवेंद्र कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) और जितेंद्र शर्मा एवं नगर पालिका के सफाई नायक एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे। सफाई इंस्पेक्टर ने व्यापारियों और आम जनमानस से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण के हित में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण और उपयोग पूरी तरह बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें