फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऊंजी से लखनऊ-गोरखपुर बस सेवा शुरू, यात्रियों को सहूलियत

विज्ञापन
ऊंजी-लखनऊ बस सेवा स्रोत विभाग
विज्ञापन
दुबौलिया (बस्ती)। परिवहन निगम ने दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के ऊंजी गांव से दो बस सेवा शुरू किया है। दोनों बसें लखनऊ और गोरखपुर तक संचालित हो रही हैं। इससे स्थानीय यात्रियों को दो महानगरों में पहुंचने के लिए सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन

एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि ब्लॉक के ऊंजी से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस रोजाना आठ बजे ऊंची से चलेगी। छावनी, अयोध्या, लखनऊ तक जाएंगी, उसी रूट से ऊंजी आएगी। इस रोडवेज बस पर चालक अजय त्रिपाठी और कंडक्टर दीपक चौरसिया ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसी प्रकार ऊंजी से गोरखपुर की सेवा भी शुरू कर दी गई है।
सुबह सात बजे ऊंजी से बस चलकर बस्ती आएगी, यहां से गोरखपुर जाएगी, गोरखपुर से बस्ती होकर ऊंजी पहुंचेगी। नाइट हाल्ट के बाद सुबह फिर उसी समय रवाना होगी। यह सेवा रोजाना रहेगी। एआरएम ने बताया कि इस रूट पर सेवा शुरू करने के लिए कई बार मांग आ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें