फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लखनऊ के बिल्डर को बंधक बनाकर रुपये और गाड़ी छीनी

Sat, 29 Jun 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मझौआ खजुरी गांव का है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने रियल स्टेट कारोबारी को बंधक बनाकर मारपीट करने और रुपये व गाड़ी छीन लेने के आरोप में एक आरोपी पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई लखनऊ के गुड़म्बा थानाक्षेत्र के आदिल नगर कुर्सी रोड निवासी बरकत अली की तहरीर के आधार पर की है। वारदात करीब चार महीने पहले की बताई गई है।
पुलिस को दी तहरीर में बरकत अली ने आरोप लगाया है कि वाल्टरगंज क्षेत्र के मझौआ खजुरी गांव निवासी छोटेलाल चौधरी ने उसकी साइट पर एक हजार वर्ग फीट का एक प्लॉट खरीदा है। छोटेलाल के नाम बैनामा और खारिज-दाखिल हो चुका है। कंपनी की कुछ समस्याओं के कारण साइट पर विकास कार्य रुका हुआ है। इसके कारण खरीदारों को प्लॉट नहीं उपलब्ध कराए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटलाल चौधरी ने तीन अन्य प्लॉट खरीदने के लिए कंपनी में 21-21 हजार रुपये की कुछ किस्तें जमा कराई थीं। आरोप है कि 11 फरवरी को छोटेलाल ने बरकत को मझौवा खजुरी बुलाया। वह छोटेलाल के घर पहुंचा तो कहासुनी होने लगी। इस दौरान छोटेलाल और अन्य ने उसकी जेब में रखे 27 हजार रुपये और गाड़ी की चाबी छीन ली। उसे कमरे में बंद करके मोबाइल भी तोड़ दिया। आरोप है कि छोटेलाल ने बरकत के साले से 50 हजार रुपये लिए तब छोड़ा मगर गाड़ी नहीं दी। पुलिस ने छोटेलाल और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें