फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहीं मिल रही रसोई गैस...खाली सिलिंडर लिए भटक रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
स्टेशन रोड ​स्थित एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद - फोटो : बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
बस्ती। रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। काफी कोशिश के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहा है। बुकिंग, टोकन, ऑनलाइन भुगतान दिखाने के बाद भी एजेंसी कर्मचारी हाथ खड़े कर दे रहे हैं। हर जगह सिलिंडरों की आपूर्ति में भारी कटौती किए जाने का जवाब मिल रहा है। उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी से लेकर गोदाम तक भटक रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति कार्यालय में रोजाना सौ से अधिक लोग सिलिंडर न मिलने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। यहां से उपभोक्ता का पॉसबुक, फोन और बुकिंग नंबर लेकर एजेंसी संचालकों के व्हाट्एप ग्रुप पर भेजा जा रहा है। उपभोक्ता को तसल्ली दी जा रही है कि होम डिलीवरी या फोनकर सिलिंडर मुहैया कराया जाएगा।
उपभोक्ता श्याम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कनक बिहारी एजेंसी के वह उपभोक्ता है। ऑनलाइन बुकिंग होने के बाद 24 अप्रैल को ही उन्होंने रुपये भी जमा कर दिए थे। उनका आर्डर नंबर 9006 है। 15 डिलीवरी की तिथि थी। 24 दिन बीतने के बाद भी उनके घर सिलिंडर नहीं पहुंचा है। एजेंसी पर पहुंचने के बाद कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है। जबकि रुपये भी जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसी तरह सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उनका सन गैस एजेंसी पर कनेक्शन नंबर 7027257502 और दूसरा कनेक्शन का आर्डर नंबर 703847 है। 15 दिन बीतने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें