फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गाजे-बाजे के साथ निकाली भगवान राम की शोभायात्रा

Mon, 07 Apr 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चैत रामनवमी पर हिंदू युवा वाहिनी ने कंपनीबाग से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का नेतृत्व वाहिनी के जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह और संगठन महामंत्री विनय सिंह ने किया। शोभायात्रा में भगवान राम और देवी-देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

पूजन अर्चन के बाद निकली शोभायात्रा का रास्ते भर स्वागत किया गया। हनुमानगढ़ी आरती पूजन के बाद रोडवेज तिराहा, जिला अस्पताल, दक्षिण दरवाजा, मंगलबाजार, करूआबाबा, होते हुए मारवाड़ी मंदिर पांडेय बाजार पहुंचकर समापन हुआ। शोभायात्रा में कन्हैया लाल, राघवेंद्र सिंह, सूरत प्रसाद दूबे, विवेक श्रीवास्तव, अजय कन्नौजिया, धर्मेंद्र कुमार, अमृत लाल ब्रिजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें