बदमाशों में शामिल रामदेव ने बताया कि मैं पहले वकील साहब की गाड़ी चलता था। वकील साहब की पत्नी चलने में असमर्थ रहती हैं तथा वकील साहब सुबह कचहरी चले जाते हैं और शाम को घर आते हैं। इस बात कि मुझे जानकारी थी इसलिए मौका देखकर हम लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बस्ती जिले में अधिवक्ता के घर में लूटपाट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। उनके ड्राइवर ने अपने साथी के साथ घटना को अंजाम दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से लूट के 12 हजार रुपये और जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बदमाशों में शामिल रामदेव ने बताया कि मैं पहले वकील साहब की गाड़ी चलता था। वकील साहब की पत्नी चलने में असमर्थ रहती हैं तथा वकील साहब सुबह कचहरी चले जाते हैं और शाम को घर आते हैं। इस बात कि मुझे जानकारी थी इसलिए मौका देखकर हम लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।
अधिवक्ता के घर से लूटे गए 60 हजार रुपये के बारे में पूछने पर आरोपियों ने बताया कि मौके पर बस 20 हजार रुपये मिले हैं, बाकी खाने-पीने में खर्च कर दिए हैं।