फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी लूट की सूचना देना महंगा पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक पर अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोटवा बाजार(बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्जी लूट की सूचना देना ट्रक चालक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने लूट की झूठी अफवाह फैलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया चौकी पुलिस मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक चालक ने बुधवार रात करीब 12 बजे मारपीट करने और एक लाख 25 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसमें ट्रक चालक ने बताया कि वह और खलासी वीरेंद्र कानपुर से प्याज की बोरी लेकर बिहार गए थे। वहां से प्याज की बिक्री से मिले एक लाख 25 हजार लेकर लौट रहे थे। नगर थाने के गोटवा के पास ट्रक किनारे रोककर टायर की एअर छुड़ा रहे थे कि तभी बोलेरो में पांच लोग आए। उसके साथ मारपीट कर गाड़ी में रखी नकदी लूट ले गए। छानबीन के दौरान ट्रक चालक की बात पर संदेह होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की। चालक ने बताया कि प्याज बेचकर वह रुपये लेकर लौट रहा था और रास्ते में कहीं उससे गिर गए। जिसकी जानकारी बस्ती टोल प्लाजा पर हुई। वह काफी डर गया था। डर के चलते लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक चालक लाइचाना, नवाबगंज ,जिला प्रयागराज निवासी सोनू शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें