फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेले में जुकाम और बुखार के मरीजों की लंबी कतार, त्वचा रोगी भी पहुंचेे

Mon, 01 Dec 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पीएचसी मुंगरहा का निरीक्षण करते डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले में रविवार को 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा त्वचा के मरीज आए। इसके अलावा सांस, लिवर, शुगर और पेट दर्द के साथ वायरल इंफेक्शन के मरीज पहुंचे। अधिकांश पीएचसी पर फार्मासिस्ट और आयुष चिकित्सक ने उपचार किए। एलोपैथ डॉक्टरों का अभाव होने से मरीजों को मायूस लौटना पड़ा।
नगरीय पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 48 मरीजों की जांच की। बताया कि 15 मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम व पेट दर्द के थे। स्टाफ नर्स कीर्ति सिंह, एलटी अरुण कुमार ने सहयोग किया। पीएचसी बरदहिया में 51 मरीज पहुंचे। यहां डॉ. इंद्रावती कुमारी ने मरीजों को परामर्श दिया। 15 मरीज त्वचा रोग के थे। स्टाफ नर्स पूनम यादव, विजय कुमार ने सहयोग किया। अन्य पीएचसी पर मरीजों का उपचार जैसे-तैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी संवाद के अनुसार मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला महज औपचारिकता बन कर रह गया है। मेले में जैसा कोई सुविधा न होने से मरीजों का मोह भंग हो रहा है। रोज की तरह ही ओपीडी में डॉ. कुमकुम पांडेय ने जांच की। दो बजे तक 20 मरीजों का इलाज किया। यहां सर्दी-जुकाम व बुखार के साथ खांसी के मरीज आए। एक्स-रे रूम बंद रहा। शुगर जांच कराने आए राजेंद्र चौधरी, योगेंद्र कुमार ने बताया कि जांच नहीं हो पाई। कलवारी संवाद के अनुसार पीएचसी कलवारी में 24 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. रितेश कुमार राव ने बताया कि मेला में बुखार, जुकाम, सर्दी-खांसी, हड्डी दर्द, उल्टी, खुजलाहट आदि रोगों के 24 मरीजों का इलाज किया गया। जन आरोग्य मेला का बैनर रविवार को भी केंद्र पर नहीं लगा था। मेला में फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह, लैब टेक्नीशियन राजेश यादव, स्टाफ नर्स शशि वर्मा, वार्ड ब्वॉय भगवान दास व रमजान ने साथ दिया।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें