फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एजेंसियों पर लगी रही लंबी कतार...नहीं मिला सिलिंडर, निराश लाैटे उपभोक्ता

विज्ञापन
गैस एजेंसी के बाहर लगी कतार।
विज्ञापन
बस्ती। रसोई गैस की समस्या से आम उपभोक्ता जूझ रहे हैं। कई घरों में भोजन पकाने का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। लोग तीन सौ रुपये किलो गैस छोटे साइज के सिलिंडर में भरवाकर किसी तरह काम चला रहे हैं। एजेंसियाें पर रोजाना उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

एजेंसी संचालकों का कहना हैं कि सिलिंडरों के आवक में अभी तक सुधार नहीं हुआ है। प्रत्येक एजेंसी पर ढाई हजार से अधिक का बैकलॉग चल रहा है। 300 से 400 सिलिंडर की आपूर्ति का कोई हिसाब ही नहीं बन पा रहा है। यह गोदाम से ही वितरित हो जा रहा है।
शनिवार को शहर के रेलवे स्टेशन रोड एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखी गई। सुबह से दोपहर तक लाइन लगाने के बाद भी आधे से अधिक उपभोक्ता निराश लौट गए। उपभोक्ताओं का कहना था कि ऑननलाइन बुकिंग के बाद भी उन्हें टोकन नहीं दिया जा रहा है। होम डिलीवरी का इंतजार करने लायक ही नहीं है। क्योंकि एजेंसी से होम डिलीवरी की सुविधा गिनती के लोगों को दी जा रही है। उपभोक्ता दीनानाथ ने बताया कि इस किल्लत में भी सिलिंडरों की कालाबाजारी हो रही है।
विज्ञापन

एजेंसी कर्मचारी से अच्छी पैठ होने पर 2200 रुपये में सिलिंडर उपलब्ध हो रहा हैं। फुटकर में 300 रुपये किलो गैस बिक रही है। इसीलिए उपभोक्ताओं को आए दिन कोई न कोई बहाना बनाकर सिलिंडर के लिए दौड़ाया जा रहा है। वहीं सिविल लाइंस स्थित गैस एजेंसी, कटरा स्थित गैस एजेंसी, रोडवेज के निकट मालवीय रोड स्थित गैस एजेंसी, पटेल चौक स्थित एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। लाइन लगाने के दौरान उपभोक्ता एजेंसी कर्मचारियों पर रोष भी प्रकट कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप हैं कि एजेंसी कर्मचारी पूरी तरह से मनमाना रवैया अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें