फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दोना-पत्तल बनाने की मिलेगी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कमजोर वर्ग के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में दोना-पत्तल और पॉपकॉर्न बनाने की मशीनें निशुल्क देने की योजना शुरू की है। दोनों योजनाओं के तहत आठ-आठ लाभार्थियों का लक्ष्य मिला है। विभाग ने पात्र लोगों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अनुसार, योजना का उद्देश्य परंपरागत कारीगरों और बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। विभाग की ओर से चयनित पात्रों को टूल किट के रूप में मशीनें मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी एलबी सिंह ने बताया कि योजना में दोना-पत्तल और पॉपकॉर्न बनाने के कार्य से जुड़े पारंपरिक कारीगरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पांच जून तय की गई है। बताया कि आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष एवं ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार आईडी फोटो, ग्राम प्रधान से निवास/संस्तुति प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है। आवेदन पत्र की हार्ड कापी जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर पांच जून कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें