फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयंती पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण

Thu, 12 Oct 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर जय प्रकाश नारायण की 121वीं जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जय काश नारायण की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए जयप्रकाश ने तमाम परेशानियों को झेला, लेकिन अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके।
पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने कहा कि जयप्रकाश नारायण प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रशासनिक नीतियों के खिलाफ थे। 1974 में पटना में छात्रों ने आंदोलन छेड़ा था। आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम देने की शर्त पर उन्होंने इसकी अगुआई की। इसी दौरान देश में सरकार विरोधी माहौल बना तो इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा कर ही। उन्हें कई महीने जेल में रहना पड़ा, लेकिन जो संपूर्ण क्रांति का नारा दिया, उसने देश में लोकतंत्र की बहाली दोबारा सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चंद्रभूषण मिश्र, विधायक कविंद्र चौधरी अतुल, मो. स्वालेह, निर्मल सिंह ,जावेद पिण्डारी, राघवेन्द्र सिंह, राम सिंह यादव, समीर चौधरी, अरविन्द सोनकर, मो0 सलीम, राजेन्द्र चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें