फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान रेलवे स्टेशन पर बने 25 लाख के डीलक्स शौचालय पर ताला

Tue, 14 Jan 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनान। आदर्श रेलवे स्टेशन बभनान के पीछे बनाया गया पे एंड यूज डीलक्स शौचालय ताले में बंद है। जब इसकी आवश्यकता पड़ रही है तो यात्री परेशान हो जा रहे हैं। यात्रियों को इसे नियमित रूप से चालू होने का इंतजार है। बभनान रेलवे स्टेशन बस्ती-गोंडा जनपद की सरहद पर है। यह रेलवे स्टेशन स्थानीय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मौजूदा समय में प्रयागराज कुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर तमाम तैयारियां की गई हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार डीलक्स शौचालय को चालू करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। यहां आवागमन का मुख्य साधन ट्रेन ही है।
हाल में पांच और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव शुरू होने के बाद अब यहां पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलाकर कुल 18 जोड़ी ट्रेनों को ठहराव हो रहा है। इसके चलते इस रेलवे स्टेशन का महत्व और बढ़ गया है।ऐसे में ट्रेन के इंतजार में जब यात्रियों को शौचालय की आवश्यकता पड़ रही है तो वे परेशान होते है।
विज्ञापन

हालांकि, यात्रियों को दुश्वारियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए 25 लाख रुपये की लागत से पे एंड यूज शौचालय का निर्माण कराया गया। वित्तीय वर्ष 2015-16 में इसका विधिवत लोकार्पण भी किया गया। बीच-बीच में यह चालू तो किया गया, पर किन्हीं कारणों से बंद कर दिया गया। मौजूदा समय में भी इसमें ताला लटक रहा है। इस रेलवे स्टेशन से आए दिन यात्रा करने वाले विवेक सिंह, प्रदीप कसौधन, विजय कुमार आदि का कहना है कि जिम्मेदारों की लापरवाही से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शौचालय को नियमित चालू कराकर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराया जाएगा।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें