फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने पर 11 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन तोड़ने पर 11 गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। तमाम गुजारिश व नसीहत को नजरअंदाज करने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। हॉट स्पॉट एरिया में बिना उचित कारण टहलते पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस तरह नौ महिलाओं समेत 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है। वहीं सोनहा में एक भीड़ जुटाने के आरोप में एक दुकानदार पर कार्रवाई की गई है।
महिला थाना प्रभारी शीला यादव ने बताया कि गांधीनगर क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने पर रहमतगंज माली टोला निवासी तारा बेगम, साइमा, बेलवाडाड़ी की आविदा, मिल्लतनगर की अफसरजान, कलावती, टाउन क्लब बभनगावां निवासी रीना राज और जाकरीन उषा पर आईपीसी की धारा 188 व 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली के एसआई हरिश्चंद्र यादव की तहरीर पर गांधीनगर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में रहमतगंज बेलवाडाड़ी निवासी मोहम्मद शमीम, रफीकनगर निवासी मुनौवर अली और वाल्टरगंज श्रीपालपुर निवासी देवेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनहा पुलिस ने दुकान खोलकर भीड़ एकत्र करने के आरोप में कार्रवाई की है।
वीरेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें