फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असरङ लग्न-मुहूर्त भी लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन का असर: लग्न-मुहूर्त भी लॉकडाउन
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन 2.0 की मियाद बढ़ाने के साथ ही बैसाख महीने में सात फेरों की संभावना क्षीण हो चुकी है। वैवाहिक संस्कार के लिए जरूरी सभी शुभ लग्न-मुहूर्त के बावजूद शहनाई नहीं बज सकेगी। कोरोना महामारी की भेंट चढ़ चुकी मार्च-अप्रैल की लग्न के बाद अब मई के 13 शुभ तिथियों पर सारा दरोमदार आ गया है। तीन मई के बाद यदि छूट मिली तभी कोई घोड़ी पर चढ़ पाएगा। अगर तीन मई के बाद भी लॉकडाउन आगे बढ़ा तो मुश्किल होगी।
नगर बाजार के दुर्गा मंदिर के पुजारी आचार्य जयप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि अप्रैल व मई में प्रस्तावित शादी लोग स्थगित करा चुके हैं। कई परिवारों में मई की तिथि तय हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसके लिए तैयारियां करने में असमंजस बना हुआ है। भगवान विष्णु के नौ अवतारों की जयंती के अलावा नर नारायण भगवान परशुराम, नरसिंह अवतार के अलावा माता सीता का जन्म भी इसी महीने में होने के कारण सनातन धर्म में इसका काफी महत्व है। वैशाख माह में एकादशी, अक्षय तृतीया, मोहिनी एकादशी, वैशाख पूर्णिमा व बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ती है, जिसमें शादी-ब्याह के आयोजन होते हैं। इस बार 16 अप्रैल गुरुवार को नवमी तिथि धनिष्ठा नक्षत्र में, 17 अप्रैल शुक्रवार को दशमी उत्तरा, 25 अप्रैल शनिवार शुक्ल पक्ष द्वितीया और 26 अप्रैल रविवार अक्षय तृतीया की निर्वाध लग्न पड़ेगी। मगर तीन मई तक लॉकडाउन के बीच सरकार की तरफ से किसी भी आयोजन पर पाबंदी लगी है। इसके चलते वैशाख में होने वाले शादी-विवाह जैसे सभी शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

मई में सात फेरों के कई मुहूर्त
मई में शादियों के लिए वैसे तो 12 शुभ मुहूर्त हैं, लेकिन लॉकडाउन बढ़ने से इसके लिए अनुमति मिलेगा की नहीं, इसे लेकर संशय है। यह माना जा रहा कि लॉकडाउन खुलने पर भी भीड़ वाले कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा। मई में 01, 02, 04, 05, 06, 10, 13, 17, 18,19, 24 व 29 को शादी विवाह के शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन

कैंसिल हो रही बुकिंग
किसी भी आयोजन के लिए मैरिज हॉल, टेंट हाउस, लाइट, वेटर, कुक आदि की बुकिंग लगातार कैंसिल हो रही है। दो-तीन महीने पहले से एडवांस देकर अपने हिसाब से लोगों ने चीजें किराए पर बुक कर रखा था। मगर आयोजन पर असमंजस होने की वजह से अधिकांश बुकिंग कैंसिल हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें