फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गर्मी में घटा लोड फैक्टर, कम निकल रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब परिवहन निगम पर दिखने लगा है। गर्मी बढ़ते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। यात्री जरूरी काम के लिए ही घर से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर में बसों में पहले के मुकाबले काफी कम भीड़ दिखाई दे रही है और बसें यात्रियों का इंतजार कर रही हैं। बसों का लोड फैक्टर कम होने से डिपो की आय भी 20 प्रतिशत घटी है।
बस्ती रोडवेज डिपो से लखनऊ, कानपुर, आनंदविहार दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 136 रोडवेज बसों का संचालन होता है। माह की शुरूआत तक दिल्ली, लखनऊ-कानपुर मार्ग के साथ ही गोरखपुर और प्रयागराज मार्ग के लिए संचालित बसों में यात्रियों की संख्या काफी रहती थी। सामान्य दिनों में जिन रूटों पर बसें फुल चलती थीं, गर्मी बढ़ने के बाद वहां अब यात्रियों की संख्या कम हो गई है। लंबी दूरी के मार्गों इसका असर ज्याद है। गर्मी से पहले बसों का लोड फैक्टर औसतन 70 फीसदी था, जो अब गिरकर 50 फीसदी पर आ गया है। इससे डिपो की औसतन आय 18 लाख रुपये प्रतिदिन से घटकर 15 लाख रुपये ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें